Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Naxal News: सुकमा के कुम्माडोंग जंगल में नक्सलियों के हथियार और डंप बरामद, सर्चिंग जारी

Asian News
CG Naxal News: सुकमा के कुम्माडोंग जंगल में नक्सलियों के हथियार और डंप बरामद, सर्चिंग जारी
X

CG Naxal News: सुकमा के कुम्माडोंग जंगल में नक्सलियों के हथियार और डंप बरामद, सर्चिंग जारी

CG Naxal News: रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में किस्टाराम के कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद करने में सफलता मिली है। बरामद सामग्री में एक इंसास रायफल सहित बड़ी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक पदार्थ शामिल हैं।

CG Naxal News: जानकारी के अनुसार, जिले में लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा बलों क आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों से सूचना मिली थी कि, नक्सली संगठन ने कुम्माडोंग के जंगल क्षेत्र में हथियार और अन्य सामग्री छिपाकर रखी है।

CG Naxal News: सूचना के बाद मौके पर निकले जवान

सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी के दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान मिला, जहां नक्सलियों ने हथियार और गोला-बारूद डंप कर रखा था। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए टीम ने मौके से सामग्री बरामद कर जब्त कर ली।

CG Naxal News: ये हथियार और सामान बरामद

बरामद सामग्री में एक इंसास रायफल, 49 इंसास सकारतूस, 12 एसएलआर कारतूस, 27 नग .303 कारतूस, 16 नग 8 एमएम कारतूस, 7 मस्केट कारतूस और 7 नग 12 बोर कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा दो बंडल कॉर्डेक्स वायर, तीन इंसास मैग्जीन, 6 वायरलेस सेल, एक पोच और एक स्टील का डिब्बा बरामद हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019