Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Naxal News: सुकमा में नक्सलियों ने उप सरपंच की गला घोंटकर की हत्या, घर से उठा ले गए थे नक्सली

Jharkhand Naxal News
X

CG Naxal News

CG Naxal News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने तारलागुड़ा के उप सरपंच मुचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और कार्रवाई शुरू कर दी।

CG Naxal News: घटना जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के बैनपल्ली गांव की है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सादे कपड़ों में आए माओवादियों ने मुचाकी रामा को उनके घर से अगवा कर जंगल में ले गए और रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

CG Naxal News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे नक्सलियों की कायराना हरकत बताया। उन्होंने कहा कि नक्सली ऐसी कायरतापूर्ण घटनाओं के जरिए आम जनता के बीच भय पैदा कर रहे हैं, लेकिन यह संघर्ष जल्द खत्म होगा और हालात सामान्य हो जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019