Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Naxal News: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल डंप बरामद: जमीन खोदकर छुपा रखे थे बड़े पैमाने पर हथियार

Asian News
CG Naxal News
X

CG Naxal News

CG Naxal News: बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन खोदकर छुपाए गए हथियार, मरम्मत करने वाले उपकरण, बीजीएल सेल बनाने का सामान और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 2 नग प्रेशर IED को COBRA-204 की BDD टीम ने मौके पर नष्ट किया।

CG Naxal News: जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के थाना उसूर अंतर्गत FOB ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में जिला बल, कोबरा 204 एवं केरिपु 196 की टीम ने सघन सर्चिंग की जा रही है। इसी दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार मरम्मत करने के उपकरण, बीजीएल निर्माण की सामग्री एवं उपकरण विस्फोटक सामग्री एवं सामग्री का डम्प बरामद किया गया।

CG Naxal News: बरामद सामग्री में हैंड फ्लाई प्रेस, भारी मात्रा में बीजीएल सेल (बड़े, मध्यम एवं छोटे आकार), बीजीएल टेल, स्टील प्लेट एवं अन्य पार्ट्स, स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर आदि उपकरण, हथियार मरम्मत के अन्य भारी उपकरण शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019