Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Naxal News: भारत का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन, छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 हजार जवानों ने 300 नक्सली नेताओं को घेरा

Asian News
CG Naxal News
X

CG Naxal News

CG Naxal News: रायपुर/जगदलपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान शुरू हुआ है। करीब 5000 जवानों ने देश के मोस्ट वांटेड नक्सली नेताओं और 300 से अधिक माओवादी कैडर को घेर लिया है। पहली बार इस अभियान में वायु सेना को शामिल किया गया है।

CG Naxal News: बस्तर DRG, STF, कोबरा, CRPF, बस्तर फाइटर, महाराष्ट्र के C60 कमांडो और आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड्स फोर्स के जवान 12 घंटे से अधिक समय से कररेगुट्टा और नीलम सराय पहाड़ी पर डटे हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया।

CG Naxal News: इस क्षेत्र में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, 2 और अन्य कंपनियां सक्रिय हैं। बड़े नक्सली नेता हिड़मा, देवा, विकास, तेलंगाना-महाराष्ट्र-आंध्र की सेंट्रल कमेटी, DKSZCM, DVCM, ACM और संगठन सचिव जैसे कैडर भी मौजूद हैं।

CG Naxal News: वायु सेना के MI17 हेलिकॉप्टर जगदलपुर, बीजापुर, तेलंगाना, आंध्र और महाराष्ट्र में तैनात हैं। ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है और हेलिकॉप्टर के जरिए जवानों के लिए खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। तीनों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं।

CG Naxal News: इंटेलिजेंस के मुताबिक, नक्सलियों के पास राशन-पानी की कमी है। जवानों ने हिड़मा, दामोदर, देवा जैसे बड़े नेताओं और उनकी बटालियन को घेर रखा है। यह अभियान निर्णायक मोड़ पर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019