CG Municipal Elections : मतदान की तैयारियां पूरी, कुछ देर में वोटिंग होगी शुरू.....
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
CG Municipal Elections : मतदान की तैयारियां पूरी, कुछ देर में वोटिंग होगी शुरू.....
रायपुर: CG Municipal Elections : शहर में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन और चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा इंतजाम किया है।
CG Municipal Elections : राजधानी समेत राज्य के अन्य नगरीय निकायों में भी मतदान होगा। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें लाखों मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
बड़े राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अंतिम समय तक प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी, अब सबकी नजरें जनता के फैसले पर टिकी हैं। इस चुनाव के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.