Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Mungeli News : पुरानी रंजिश खूनी खेल...पढ़े पूरी स्टोरी

Uma Verma
CG Mungeli News : पुरानी रंजिश खूनी खेल...पढ़े पूरी स्टोरी
X

CG Mungeli News : पुरानी रंजिश खूनी खेल…पढ़े पूरी स्टोरी

CG Mungeli News : मुंगेली : मामला ग्राम बुधवारा निवासी तोरण पाटले बेटों के बीच जमीन बटवारे को लेकर पूर्व से ही आपसी रंजीश एवं वाद विवाद था। तोरण पाटले के 07 लडके थे।

भागबली, वकील, केजू, गाखन, रामबली, कौशल और नरेन्द्र....जमीन बटवारे के विवाद को लेकर सभी भाई आपस में दो गुट में बटे हुये थे। इनके पिता तोरण पाटले अपने बेटा केजू पाटले, माखन पाटले, रागवली पाटले के तरफ था।

कल दिनांक 25.08.2024 को थाना फास्टरपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम गीगतरा से छटन की तरफ जाने वाले मार्ग के पास भागबली पाटले, वकील पाटले, अपने खेत में काम कर रहे थे।

पूर्व रंजीश के कारण भागबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटले के हत्या करने के उददेश्य से पूर्व से ही खेत से लगे माखन पाटले के घर में आरोपी केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, इनका पिता तोरण पाटले, माखन की पत्नी

मिनाक्षी एवं रामबली की पत्नी रजनी, माखन का बेटा, माखन का ससुराल पक्ष का रिस्तेदार चित्रलेखा (केजू की पत्नी) लाठी डण्डा लेकर छुपे हुये थे। जैसे ही भांगबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटल एवं वकील की पत्नी संतोषी खेत से

CG Mungeli News

निकल कर रोड में पहुंचे केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, माखन की पत्नी मिनाक्षी एवं रामबली की पत्नी रजनी, माखन का बेटा, इनका पिता तोरण पाटले, माखन का ससुराल पक्ष का रिस्तेदार लल्ला, चित्रलेखा

(कंजू की पत्नी) हत्या करने की नियत से लाठी डण्डा से मारना चालू कर दिये इसी बीच केजू अपने ट्रेक्टर से भागबली, एवं वकील के उपर चढ़ा दिया। जिससे भागबली की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में अवगत कराते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी एस.आर. घृतलहरे, एवं थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह एवं फास्टपुर थाना प्रभारी

निरीक्षक कार्तिकंश्वर जांगड़े अपने टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे। गांव में दोनों तरफ घेराबंदी एवं नाके बंदी कर आरोपी केजूराम, चित्ररेखा, रजनी, मिनाक्षी, माखन का बेटा को हिरासत में ले लिया गया।

भगवान श्री कृष्ण भक्ति में डूबे मुख्यमंत्री डॉ यादव, गाया भजन…वीडियो वायरल

साथ ही गंभीर रूप से घायल वकील पाटले एवं कौशल एवं संतोषी को तत्काल थाने के गाडी से पुलिस स्टाफ के साथ अस्पताल रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने पर वकील पाटले को भी मृत घोषित कर दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019