cg-monsoon-session: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र आज 13 जुलाई शुरू हो गया। पांच दिनों का सत्र 17 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। बता दें कि मानसून सत्र के लिए कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा भी विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।
cg-monsoon-session: सत्र के पहले दिन की कार्यवाही की शुरुआत निधन उल्लेख से होगी, जिसमें प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण दिवंगत तीजन बाई को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री टंकराम वर्मा और केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।
cg-monsoon-session: सत्र के दूसरे दिन 14 जुलाई को कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सरकारी निवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। बैठक के बाद महंत ने कहा कि कांग्रेस को मौजूदा सरकार पर भरोसा नहीं है और सदन में जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।

