CG Manendragarh News
CG Manendragarh News : स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा में वर्षो से स्त्री विशेषज्ञ नहीं, प्रसव के लिए महिलाओ को होती है परेशानी, स्टाप नर्स कराती है प्रशव
शराफत अली, मनेन्द्रगढ़
CG Manendragarh News : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत अप्रैल 2021 से स्त्री रोग विशेज्ञ के डॉक्टर नहीं है.
CG Manendragarh News : वहीँ सोनोग्राफी मशीन तो है मगर इसका ऑपरेटर नहीं होने के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. जिसकी मांग स्थानीय व जिले के सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
विशेज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों को ज्यादा पैसे खर्च कर प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है। हालाँकि मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल जो की प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी है.
CG Manendragarh News
उन्होंने मनेन्द्रगढ़ सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेज्ञ डॉक्टर की पदस्थापना जल्द करने की बात करते हैं. इसके लिए कुछ दिनों पहले बॉण्ड के तहत महिला डॉक्टर की पदस्थापना भी हुई थी
RTO Audio Viral : गालीबाज एआरटीओ का ऑडियो वायरल….
मगर डॉक्टर ने ज्वाइन नहीं किया इसके बावजूद मनेन्द्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के आंकड़े चौकाने वाले हैं. इस अस्पताल में विगत जनवरी 2023 से जनवरी 2024 तक एक साल में तेरह सौ गर्भवती महिलाओं का नर्सिंग स्टाप के द्वारा नॉर्मल डिलीवरी कराया गया
है. अस्पताल के नर्सों और डॉक्टरों की मानें तो अगर महिला विशेज्ञ डॉक्टर होती तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता था फ़िलहाल नॉर्मल डिलीवरी तो स्टाप नर्सों के द्वारा करा दी जाती है मगर सीजर की स्थिति में रेफर करना पड़ता है।
अब देखना होगा की प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के घोषणा पर मनेन्द्रगढ़ अस्पताल को महिला विशेज्ञ डॉक्टर की पदस्थापना कब होती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
