Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Lok Sabha Election Result 2024 : 4 मंत्रियों के प्रभाव वाली कोरबा लोकसभा आखिर भाजपा के पाले में क्यो नही आई?...समझे पूरा गणित

Uma Verma
CG Lok Sabha Election Result 2024
X

CG Lok Sabha Election Result 2024

CG Lok Sabha Election Result 2024

CG Lok Sabha Election Result 2024 : रायपुर : छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा जीतकर भाजपा का जोश हाई है... बधाई और शुभकामनाओं के दौर चल रहा है....कहा जा रहा है कि मोदी मैजिक में 10 सीटों पर भाजपा पार पा गई...

MP Nursing College Case : नर्सिंग कॉलेज बंद फिर भी काम चोरी कर रहा नर्सिंग स्टाफ… जुगाड़ से यहां लगा ली ड्यूटी, अब मचा बवाल

CG Lok Sabha Election Result 2024 : लेकिन सवाल यह है कि मोदी मैजिक और 4 मंत्रियों के प्रभाव वाली कोरबा लोकसभा आखिर भाजपा के पाले में क्यो नही आई?... क्या भाजपा इस मामले में मंथन औऱ जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगी... देखिए एक रिपोर्ट...

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है... प्रदेश की 11 लोकसभा में से 10 पर भाजपा ने बम्पर जीत हासिल की है...बीजेपी की इस जीत पर हर जगह बधाई शुभकामनाओं के दौर चल रहा है...

Rewa Big Crime : रीवा की छात्रा ने कोटा में की खुदखुशी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने….

लेकिन इस बड़ी जीत के बाद भी कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की हार ने बड़े सवाल खड़े कर दिए है...मोदी मैजिक के बाद भी कोरबा में भाजपा कांग्रेस के कद्दावर नेता चरण दास महंत का मायाजाल तोड़ने में कामयाब नही हो पाई...

कोरबा लोकसभा का सियासी गणित -

- कोरबा लोकसभा सीट पर नही चला मोदी मैजिक

- कोरबा लोकसभा में है 4 मंत्रियों का प्रभाव

- बिलासपुर संभाग की महत्वपूर्ण सीट है कोरबा लोकसभा

- भाजपा ने इस बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे पर खेला था दांव

- कांग्रेस से मौजूदा सांसद ज्योत्स्ना महंत जीत हासिल करने में हुई कामयाब

- कोरबा में चरणदास महंत का माना जाता है दबदबा

- बाहरी कैंडिडेट होने के कारण हारी सरोज पांडे

- चरणदास महंत के चुनाव प्रबंधन के आगे नही निकल पाई भाजपा

कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ, सीएम विष्णुदेव साय ने भी कमान सम्भाल रखी थी... इसके बाद भी भाजपा यह सीट नही निकाल पाई...

CG Lok Sabha Election Result 2024

कोरबा सीट की हार पर अब भाजपा मंथन कर रही है...कारण खोज रही है...पहला और बड़ा कारण निकला है कोरबा लोकसभा क्षेत्र की पाली तनाखार विधानसभा जिसे भाजपा पिछले 3 चुनाव से पाट नही पाई है...

अच्छी बात यह है कि भाजपा के नेता इस हार को सबकी हार स्वीकार कर रहे है...आगे इस पर मंथन होगा और अगली बार के लिए नई रणनीति भी बनाने की बात कही जा रही है....

छत्तीसगढ़ कोरबा लोकसभा के लिए कहा जा रहा है कि इस सीट के महारथी यानी छत्तीसगढ़ विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का खासा प्रभाव है...इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में वोटर नाराज माने जा रहे थे...

बावजूद इसके भाजपा इस नाराजगी का फायदा नही उठा पाई.... भाजपा ने बड़ी बड़ी सभाएं भी की फिर भी जीत हासिल नही हुई... वही कांग्रेस ने छोटी सभाएं , लोगो के साथ बैठके की...नाराज लोगो को घर जॉकर मनाया जिसका फायदा हुआ और ज्योत्स्ना महंत फिर से जीतने में कामयाब हुई....

छत्तीसगढ़ वो राज्य है जिसमे भाजपा देश के अन्य राज्यो की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करते नजर आई...11 में से 10 लोकसभा सीट जीतकर केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे पर खरी भी उतरी लेकिन कोरबा लोकसभा सीट की हार पर भाजपा के नेता घिरते नजर आ रहे है...

4 मंत्रियों के प्रभाव वाले लोकसभा क्षेत्र से आखिर भाजपा हार कैसे गई इस सवाल पर आज नही तो कल कार्रवाई होना तय भी माना जा रहा है...


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019