Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Liquor Scam : हाईकोर्ट से सौम्या चौरसिया को मिली राहत, शराब घोटाला केस में जमानत मंजूर

CG Liquor Scam
X

CG Liquor Scam : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी कानूनी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। मामला जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में सुनवाई के लिए लगा था।

CG Liquor Scam : पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को जारी आदेश में कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सौम्या चौरसिया को जमानत प्रदान की।

CG Liquor Scam : गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) तथा एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करने के बाद यह राहत दी है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद वह लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019