Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Liquor Scam : चैतन्य बघेल की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ईडी को नोटिस, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

CG Liquor Scam
X

CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर आज बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

CG Liquor Scam : हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि चैतन्य बघेल को गलत तरीके से फंसाया गया है और उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं हैं। वहीं अदालत ने कहा कि ईडी से जवाब आने के बाद ही मामले पर अगला निर्णय लिया जाएगा।

CG Liquor Scam : इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई थी। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्य बागची की खंडपीठ ने ईडी को 10 दिनों के भीतर काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

CG Liquor Scam : सुप्रीम कोर्ट में चैतन्य बघेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और एन. हरिहरन ने पैरवी की थी, जबकि ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू पेश हुए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019