Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG Liquor Scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 5 दिनों की EOW रिमांड में भेजा गया...

CG Liquor Scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 5 दिनों की EOW रिमांड में भेजा गया…
CG Liquor Scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 5 दिनों की EOW रिमांड में भेजा गया…
रायपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 5 दिन की ईओडब्ल्यू रिमांड पर भेज दिया गया। ईओडब्ल्यू ने घोटाले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए लखमा के प्रोडक्शन वारंट की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी।
CG Liquor Scam: गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 जनवरी को इस घोटाले के सिलसिले में कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 13 मार्च को ED ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया, जिसमें लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया है। अब ईओडब्ल्यू की टीम घोटाले की परतें खोलने के लिए लखमा से पूछताछ करेगी।
Next Story


