Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG liquor scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की प्रापर्टी, सुकमा का कांग्रेस भवन अटैच

CG liquor scam
X

CG liquor scam

CG liquor scam: रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में ईडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति अटैच कर ली है। यही नहीं, सुकमा के कांग्रेस भवन को भी अटैच कर दिया है। बता दें कि करीब 22 सौ करोड़ के आबकारी घोटाला केस की ईडी जांच कर रही है। ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ही गिरफ्तार किया था। वो पिछले 16 जनवरी से जेल में हैं।

CG liquor scam: जानकारी के अनुसार ईडी ने जांच-पड़ताल के बाद कवासी लखमा की सुकमा और अन्य जगहों पर करीब 6 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। इनमें कवासी लखमा की धरमपुरा स्थित मकान के अलावा उनके पुत्र हरीश लखमा की सुकमा की प्रापर्टी भी शामिल है। बता दें कि ईओडब्ल्यू ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी कारोबारी विजय भाटिया को गिरफ्तार किया हुआ है। भाटिया जेल में हैं। चर्चा है कि भाटिया से ईडी भी पूछताछ कर चुकी है।

CG liquor scam: सुकमा का कांग्रेस भवन भी अटैच

जांच एजेंसी ने सुकमा के कांग्रेस भवन को भी अटैच कर दिया है। जांच एजेंसी ने कवासी और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि सुकमा के कांग्रेस भवन बनाने में आबकारी घोटाले का पैसा इस्तेमाल किया गया है। इसको लेकर कुछ वाट्सऐप चैट भी मिले हैं। ईडी ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू से भी पूछताछ की थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019