Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Liquor Scam : EOW ने 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ 2300 पन्नों का चालान किया पेश...

Dev Verma
CG Liquor Scam
X

CG Liquor Scam

CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विशेष कोर्ट में लगभग 2300 पन्नों की चार्जशीट (अभियोग पत्र) दाखिल की है। यह कदम घोटाले में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और उन पर कानूनी शिकंजा कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है।

CG Liquor Scam : पूर्व मंत्री कवासी लखमा की भूमिका और पूरक चालान

इससे पहले 30 जून को EOW ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ चौथा पूरक चालान पेश किया था, जो करीब 1200 पन्नों का था। इसमें लखमा की कथित संलिप्तता और 64 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का उल्लेख है। दस्तावेजों में 18 करोड़ रुपये के निवेश और खर्च से जुड़े प्रमाण भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि लखमा के संरक्षण में विभागीय अधिकारी, उनके सहयोगी और ठेकेदारों ने मिलकर एक संगठित घोटाले को अंजाम दिया।

CG Liquor Scam : व्यक्तिगत लाभ के लिए घोटाले का इस्तेमाल

EOW के अनुसार, इस घोटाले से अर्जित धनराशि का उपयोग व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों के लिए किया गया, जिससे संबंधित लोगों ने अनुचित आर्थिक लाभ हासिल किया। अब तक EOW द्वारा चार अभियोग पत्र दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें तीन पूरक चालान शामिल हैं। अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

CG Liquor Scam : कवासी लखमा की गिरफ्तारी और न्यायिक प्रक्रिया

पूर्व मंत्री कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले उनसे दो बार पूछताछ की गई थी। बाद में उन्हें 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लिया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पेशियों के दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में प्रस्तुत किया गया।

CG Liquor Scam : प्रमुख आरोपी और विस्तृत जांच

ED द्वारा दाखिल 3841 पन्नों की चार्जशीट में कवासी लखमा के साथ-साथ अनवर ढेबर, पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और कई निजी कंपनियों जैसे छत्तीसगढ़ डिस्टिलर, वेलकम डिस्टिलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साई ब्रेवरीज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया को भी आरोपी बनाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019