Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Liquor Scam : चैतन्य बघेल की EOW रिमांड संभव, स्पेशल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश

CG Liquor Scam
X

CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को आज आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जा सकता है। एसीबी-ईओडब्ल्यू ने रायपुर की स्पेशल कोर्ट में चैतन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट का आवेदन दायर किया है। सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चैतन्य को रायपुर सेंट्रल जेल से कोर्ट लाया गया, जहां एसीबी/ईओडब्ल्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।

CG Liquor Scam : बता दें कि EOW ने इससे पहले ही चैतन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था, लेकिन उस दौरान चैतन्य के वकील की ओर से हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट जाने की सलाह दी थी। स्पेशल कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद EOW की ओर से कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन फिर से दायर किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019