Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Liquor Scam : कारोबारी विजय भाटिया 4 दिन की EOW रिमांड पर, अहम सवालों पर होगी पूछताछ

CG Liquor Scam
X

CG Liquor Scam

CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। शराब कारोबारी विजय भाटिया, जो इस घोटाले के प्रमुख आरोपियों में से एक हैं, को रायपुर की विशेष अदालत ने 4 दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। भाटिया 6 जून तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में रहेंगे, जहां उनसे शराब घोटाले से जुड़े कई अहम सवालों पर पूछताछ की जाएगी।

CG Liquor Scam : बता दें कि विजय भाटिया को रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। रविवार को अवकाश के कारण रिमांड कोर्ट में सुनवाई हुई थी, जहां उन्हें एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। सोमवार को विशेष कोर्ट में ईओडब्ल्यू ने भाटिया की 7 दिन की रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड मंजूर की।

CG Liquor Scam : ईओडब्ल्यू को उम्मीद है कि भाटिया से पूछताछ में घोटाले से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिसमें विदेशी शराब विनिर्माता कंपनियों और सप्लायर्स से कमीशन वसूली और हवाला के जरिए अवैध लेन-देन की जानकारी शामिल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019