CG Korea News : छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एक दिवसीय कोरिया दौरे में...

CG Korea News : छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एक दिवसीय कोरिया दौरे में…
CG Korea News : छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एक दिवसीय कोरिया दौरे में…
राजू शर्मा, कोरिया
कोरिया : लोक सभा चुनाव आते ही राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए है । इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कोरिया जिले के दौरे में थे ।जहा बैकुंठपुर स्थित राजीव भवन में उन्होंने कोरिया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और जीत का मंत्र दिया ।
ज्ञात हो की चरण दास महंत की धर्म पत्नी व वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत कोरबा लोकसभा सीट से पुनः चुनाव मैदान में है जिनके समर्थन में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कोरिया जिला में थे और मीडिया कर्मी से भी अपनी बात साझा की

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने निविन जिंदल के भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के सवाल कहा की भाजपा दबाव की राजनीति करती हैं ।नवीन जिंदल एक उद्योगपति उनका पूरे क्षेत्र में अनेकों उद्योग है इस दबाव में वो भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किए हैं।
उन्होंने आगे कहा की मैं कोरबा लोकसभा क्षेत्र बस नही पूरे छत्तीसगढ़ के 11 लोक सभा क्षेत्र की चिंता कर रहा हूं , इस बार हमे पूरा विश्वास है हम पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे और बेहतर रिजल्ट आएगा इस बार चुनाव स्वस्थ लोक तंत्र के लिए नही हो रहा है
,दबाव की राजनीति पर चुनाव हो रहा है लोगो पर दबाव बना रहे हैं अंदर कर रहे है , ऐसा डर का माहौल बना रहे हैं जिसमे आप स्वस्थ लोक तंत्र के बारे में सोच भी नही सकते ।


