Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Heat Wave and Rain Alert: मौसम का डबल अटैक! कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश, कई शहरों में पारा 45 डिग्री पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Asian News
CG Heat Wave and Rain Alert
X

CG Heat Wave and Rain Alert

CG Heat Wave and Rain Alert: रायपुर/नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा गर्मी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में दर्ज की गई, जहां पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

हीटवेव का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। 19 से 23 अप्रैल के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब और हरियाणा में लू चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

पूर्वोत्तर में बारिश से बदलेगा मौसम

जहां एक ओर उत्तर भारत गर्मी से तप रहा है, वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां 19 से 23 अप्रैल के दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर अरुणाचल प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 और 20 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य और दक्षिण भारत में आंधी-तूफान का अस

मध्य भारत के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम का बदला मिजाज

देशभर में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जहां कुछ इलाकों में गर्मी से राहत देगा, वहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ा सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019