CG
CG: महेश कुमार साहू/रायपुर/जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत खरौद के भाजपा से पूर्व पार्षद धरम सिदार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और बधाई दी।
CG: धरम सिदार ने नई जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के संगठन को मजबूत करने और जनजाति समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
