CG Election Result 2025 : कड़ी सुरक्षा के बीच, नगर निगम चुनाव की मतगणना आज.....

CG Election Result 2025 : कड़ी सुरक्षा के बीच, नगर निगम चुनाव की मतगणना आज…..
CG Election Result 2025 : कड़ी सुरक्षा के बीच, नगर निगम चुनाव की मतगणना आज…..
रायपुर : CG Election Result 2025 : रायपुर नगर पालिका निगम के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम के रूप में तैयार किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
CG Election Result 2025 : सुबह 9 बजे से डाकमत पत्रों की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद 9:30 बजे से ईवीएम मशीनों से डाले गए वोटों की गणना की जाएगी। कुल 104 मतगणना टेबल लगाई गई हैं, वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 10 अतिरिक्त टेबल निर्धारित किए गए हैं।
चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों में उत्सुकता बनी हुई है। प्रशासन ने निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी और सुरक्षा प्रबंधन लागू किया है। सीसीटीवी कैमरों से मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
मतगणना के शुरुआती रुझान सुबह 10 बजे तक सामने आने की संभावना है, जबकि दोपहर तक महापौर पद और वार्डों के विजेताओं की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस चुनाव में कम मतदान प्रतिशत ने प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे कुछ वार्डों में कड़े मुकाबले और अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रायपुर की सत्ता पर किसका कब्जा होगा और मतदाता किसे नगर निगम की बागडोर सौंपते हैं।


