Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Election 2025 : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने किया मतदान, भाजपा की एकतरफा जीत का किया दावा

CG Election 2025 : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने किया मतदान, भाजपा की एकतरफा जीत का किया दावा
X

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने किया मतदान

रायपुर : CG Election 2025 : रायपुर नगर निगम चुनाव के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने आज विवेकानंद स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाते हुए जनता से भी अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

CG Election 2025 : से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

मतदान के बाद गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि यही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने रायपुर समेत पूरे प्रदेश के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने और सुशासन के लिए सही सरकार चुनने की अपील की।

भाजपा की जीत का किया दावा

गौरीशंकर अग्रवाल ने भाजपा की जीत को लेकर आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जता रही है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019