Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG: छ ग़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने की नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात, शिक्षकों ने उठाई लंबित समस्याएं

CG
X

CG

CG: महासमुन्द: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर एक अहम पहल देखने को मिली। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुन्द के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी और प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान के नेतृत्व में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में लंबित शिक्षकीय मुद्दों को विस्तार से उनके समक्ष रखा।

CG: बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने बी एल देवांगन का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया और महासमुन्द आगमन पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि लंबे समय से लंबित शिक्षकीय समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।

CG: प्रतिनिधिमंडल ने जिन प्रमुख मुद्दों को उठाया, उनमें प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति की लंबित प्रक्रिया, विभिन्न संवर्गों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, सेवानिवृत्ति प्रकरणों का शीघ्र निपटान, उच्च योग्यता के लिए परीक्षा अनुमति, लंबित आवेदन की कार्योत्तर स्वीकृति, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों का त्वरित निराकरण और सभी विकासखंडों एवं डीडीओ को सेवा पुस्तिका तथा जीपीएफ खाता संधारण संबंधी निर्देश जारी करने की मांग शामिल रही।

CG: इस पर नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े सभी लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

CG: आज के प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव नंदकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष विजय प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा महेंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, पुष्पलता भार्गव, गौरी शंकर पटेल, जगदीश सिन्हा, सुबोध तिवारी, अनूप नायक, अक्षय साहू, पवन साहू की उपस्थिति रही। उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019