Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Dhan Kharidi 2025 : छत्तीसगढ़ में टूटा धान खरीदी का रिकॉर्ड.....

CG Dhan Kharidi 2025 : छत्तीसगढ़ में टूटा धान खरीदी का रिकॉर्ड.....
X

CG Dhan Kharidi 2025 : छत्तीसगढ़ में टूटा धान खरीदी का रिकॉर्ड…..

रायपुर : CG Dhan Kharidi 2025 : छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य में इस बार धान खरीदी का रिकॉर्ड टूट गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने घोषणा की कि राज्य में अब तक 1.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो राज्य के कृषि इतिहास में एक नया मील का पत्थर है।

CG Dhan Kharidi 2025 : डिप्टी सीएम का बयान

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, "यह साय सरकार की किसानों के प्रति समर्पण का नतीजा है। हमारी सरकार किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह रिकॉर्ड किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।"

कांग्रेस पर हमला

धान खरीदी के रिकॉर्ड तोड़ने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए अरुण साव ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा अफवाह और भ्रम फैलाने का काम किया है। लेकिन यह उपलब्धि कांग्रेस के उन आरोपों का करारा जवाब है। हमारी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ सच में धान का कटोरा है और रहेगा।"

किसानों की मेहनत का परिणाम

अरुण साव ने किसानों की सराहना करते हुए कहा, "किसानों की मेहनत से आज राज्य का धान का कटोरा भरा है। सरकार ने सुनिश्चित किया है कि उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य मिले और उनकी हर जरूरत का ध्यान रखा जाए।"

कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाई

धान खरीदी का यह रिकॉर्ड न केवल राज्य के कृषि क्षेत्र की प्रगति को दिखाता है, बल्कि सरकार की नीतियों और योजनाओं की सफलता को भी रेखांकित करता है।

यह उपलब्धि राज्य के किसानों और सरकार के बीच के मजबूत संबंध को दिखाती है, जो छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019