Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : यूट्यूबर बेटी बनी पिता की कातिल, पारिवारिक कलह ने ली खौफनाक शक्ल

CG Crime
X

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती में 27 वर्षीय बेटी गीता केवट ने अपने ही पिता अशोक कुमार केवट की धारदार हसिया से गला रेतकर हत्या कर दी।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी की रात जमीन मुआवजे से जुड़े काम के लिए पत्नी और बेटियां गांव आई थीं। रात करीब दो बजे पिता अशोक और बड़ी बेटी गीता के बीच तीखा विवाद हुआ। आरोप है कि अशोक ने बेटी को अपशब्द कहे और चरित्र पर सवाल उठाए, जिससे गुस्से में आकर गीता ने घर में रखी हसिया उठाई और पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।

CG Crime : परिजनों के मुताबिक, अशोक कुमार केवट शराब का आदी था और पत्नी व बेटियों पर लगातार शक करता था। इसी कारण पत्नी और तीनों बेटियां पिछले आठ वर्षों से कोरबा के आदिले चौक इलाके में अलग रह रही थीं। लंबे समय से चला आ रहा तनाव और मानसिक उत्पीड़न इस वारदात की पृष्ठभूमि मानी जा रही है।

CG Crime : घटना को अंजाम देने के बाद गीता घर से बाहर निकली और रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime : स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गीता केवट यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। पहले भी उस पर एक शिक्षाकर्मी का निजी वीडियो अपलोड करने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं सोशल मीडिया गतिविधियों का इस घटना से कोई अप्रत्यक्ष संबंध तो नहीं है।

CG Crime : हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि हत्या पारिवारिक विवाद और लंबे समय से चले आ रहे तनाव का नतीजा प्रतीत होती है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि घटना पूर्व नियोजित थी या फिर आवेश में की गई। आरोपी की मानसिक स्थिति, पारिवारिक पृष्ठभूमि और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019