Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : शादीशुदा महिला से संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

CG Crime: Youth stoned to death on suspicion of having affair with married woman, three arrested including a minor
X

CG Crime: Youth stoned to death on suspicion of having affair with married woman, three arrested including a minor

CG Crime : जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जामजुनवानी में प्रेम प्रसंग ने एक युवक की जान ले ली। गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 34 वर्षीय सुशील खलखो का शव उसके ही घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला। युवक की बेरहमी से पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक सुशील खलखो का गांव की एक विवाहित महिला के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते को लेकर महिला के पति और परिवार में लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला कई बार पति का घर छोड़कर सुशील के साथ रहने चली गई थी, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया था।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर पहले भी सामाजिक बैठक हुई थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। वहीं महिला के पति जयलाल एक्का की पत्नी ने पूर्व में सुशील पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल गया था। हाल ही में जेल से छूटने के बाद विवाद फिर बढ़ गया।

CG Crime : बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 11 बजे सुशील अपने घर के आंगन में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी जयलाल एक्का, जसमन एक्का और एक नाबालिग वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ और ग्रामीणों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019