Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : 18वें जन्मदिन के तीन दिन बाद रेत में दफन मिली युवती की लाश, पोस्टमार्टम में हुए चौकाने वाले खुलासे

CG Crime : 18वें जन्मदिन के तीन दिन बाद रेत में दफन मिली युवती की लाश, पोस्टमार्टम में हुए चौकाने वाले खुलासे
X

CG Crime: Young woman’s body found buried in sand three days after her 18th birthday; post-mortem reveals shocking details.

CG Crime : महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जन्मदिन की रात घर से लापता हुई युवती का शव तीन दिन बाद गांव के पास एक नाले की रेत में दफन मिला। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब हत्या और संभावित यौन अपराध दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

CG Crime : ग्राम पंचायत झारा के पास सोमवार दोपहर ग्रामीणों को नाले के किनारे रेत से दुर्गंध आती महसूस हुई। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो रेत में दबा एक शव नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बाद में मृतका की पहचान 18 वर्षीय भारती टंडन के रूप में हुई, जो 19 जून की रात से लापता थी।

CG Crime : शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सिर पर गंभीर चोट मिलने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सिर पर गहरा घाव था, जिससे खोपड़ी की हड्डी भी क्षतिग्रस्त पाई गई। इसके अलावा जांघों पर खरोंच के निशान मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। फॉरेंसिक जांच के लिए आवश्यक नमूने रायपुर भेजे जा रहे हैं।

CG Crime : परिजनों के मुताबिक 19 जून को भारती का 18वां जन्मदिन था। उसी रात वह घर से अचानक गायब हो गई थी। परिवार ने काफी तलाश के बाद खल्लारी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन तीन दिन बाद उसकी लाश मिलने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

CG Crime : जांच में यह भी सामने आया है कि युवती का एक युवक से परिचय था और पुलिस इसी कड़ी को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के नतीजे आने के बाद ही मौत की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019