Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : युवती की गला रेंतकर हत्या, लव मैरिज से जुड़ा विवाद बना शक की वजह

CG Crime
X

CG Crime : सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। ग्राम गांधीनगर, अंबिकापुर निवासी पिंकी सोलंकी (26) का शव मोरभंज डेम के पास जंगल किनारे मिला, जिसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। पिंकी 29 जनवरी की दोपहर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी।

CG Crime : सूचना मिलने पर एसडीओपी अभिषेक पैकरा, जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों ने शव की पहचान पिंकी के रूप में की।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, पिंकी ने पहले पति से अलग होकर पटना पंडोपारा निवासी हेमंत कुमार उर्फ गोलू से लव मैरिज की थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पिंकी अपनी 7 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की आशंका है।

CG Crime : पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और व्यक्तिगत संबंधों, पारिवारिक विवाद व अन्य संभावित एंगल को खंगाला जा रहा है। फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019