Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर हत्या, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

Asian News
MP Crime
X

MP Crime : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के ग्राम कुचवाड़ा में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। उदयपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।

MP Crime : जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष रघुवंशी ने रात करीब 10 बजे खेत में रविंद्र रघुवंशी पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

MP Crime : आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, वहीं उसके परिवार के कई सदस्य पहले से एक डबल मर्डर केस में जेल में बंद हैं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

MP Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंवर सिंह मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019