Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: योगगुरु निकला ड्रग्स पैडलर, आश्रम में पकड़ाया सेक्स टॉय-गांजा-नशे के इंजेक्शन, गांजा की डोज देकर कराई जा रही थी ध्यान लगाने की ट्रेनिंग

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime: राजनांदगांव/डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास शांति और साधना की आड़ में चलाए जा रहे योग आश्रम में पुलिस छापा के दौरान फार्महाउस की दीवारों के पीछे गांजे की पुड़िया, सेक्स टॉय और नशीले इंजेक्शन बरामद हुआ है।पुलिस का धोखा देने आरोपी तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू तपस्वी संत की तरह सिर पर जटाएं,बड़ी दाढ़ी,नाक में नथुनी और होंठों पर शांति की बात का माया जाल फैला कर नशे का कारोबार चला रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले तक तरुण गोवा में बस चुका था। वहां उसने विदेशी पर्यटकों को योग सिखाने के नाम पर एक खास किस्म का नेटवर्क खड़ा किया। यानि विदेशी महिलाएं, रिट्रीट पैकेज, मेडिटेशन कैंप, सब कुछ पैक और पॉलिश और यही मॉडल अब वो डोंगरगढ़ में उतारना चाहता था।

CG Crime: ऐसे शुरु हुआ पाखंड का आश्रम

गोवा से वापसी के बाद तरुण ने प्रज्ञागिरी की पहाड़ी के पास एक आश्रम बनाया, लोगों को बताया कि वह गोवा जैसा हेरिटेज योग सेंटर खोल रहा है जिसमें ध्यान , साधना, आत्मबोध और योग सिखाया जाएगा ,लेकिन पुलिस को उसकी हरकतों पर पहले से शक था। इसलिए पुलिस ने फार्महाउस पर दबिश दी। तलाशी में फार्महाउस के बरामदे में रखे दीवान से 1.993 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा वहां से सेक्स टॉय, नशीली गोलियां, इंजेक्शन और कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

फार्महाउस के एक कमरे में कुछ ऐसे वीडियो उपकरण और विदेश से मंगाए बॉक्स भी मिले जिनकी जांच अब साइबर सेल कर रही है।पूछताछ में बाबा तरुण ने खुद को 100 देशों में घूम चुका ‘अंतरराष्ट्रीय योगगुरु’ बताया। साथ ही उसने यह भी दावा किया कि वह 10 से ज़्यादा एनजीओ का डायरेक्टर है और विदेशों से फंडिंग आती है। पुलिस अब इन तमाम एनजीओ, पासपोर्ट, बैंक खातों और सोशल नेटवर्क्स की जांच कर रही है।

CG Crime: गांजा की डोज देकर कराई जा रही थी ध्यान लगाने की ट्रेनिंग

पुलिस के अनुसार फार्महाउस में देर रात तक बाहरी लड़के-लड़कियों का आना-जाना था। इलाके के कुछ युवाओं को बाबा के ‘शांति शिविर’ में गांजा देकर ध्यान लगाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। शक यह भी है कि यहां छोटे लेवल पर रेव पार्टियों जैसा कुछ शुरू करने की प्लानिंग चल रही थी। फिलहाल पुलिस उसके विदेशी नेटवर्क, फंडिंग चैनल और पूरे गिरोह को जांच के दायरे में लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019