Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : बेटी और पति की पिटाई से घायल महिला ने तोड़ा दम, दोनों गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : सरगुजा। जिले से घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शराब पीने और अवैध संबंध के शक में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापार का है। पुलिस के मुताबिक 29 दिसंबर को महिला के साथ मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि पति और बेटी ने मिलकर महिला की पिटाई की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG Crime : कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला शराब का सेवन करती थी और कभी-कभी घर से बाहर भी रहती थी। इसी बात को लेकर पति और बेटी उससे नाराज रहते थे और अवैध संबंध के शक में विवाद बढ़ गया, जो हिंसा में बदल गया।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पति व बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019