Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दुकान में महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

CG Crime
X

CG Crime : रायगढ़। जिले में महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। कोतरारोड थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला ग्राहक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

CG Crime : मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पीड़िता (37) ने 5 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे वह अपने पति के साथ सामान खरीदने मेन रोड स्थित दुकान पर गई थी। इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथियों ने महिला को जबरन दुकान के अंदर ले जाने की कोशिश की।

CG Crime : विरोध करने पर आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसके पति के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुन्ना गिरी, दीपक सिदार, जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime : पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है। फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019