Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : जादू-टोना के शक में महिला की नृशंस हत्या, मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे, अन्य की तलाश जारी

CG Crime
X

CG Crime : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से अंधविश्वास की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना सोनपुर अंतर्गत ग्राम इरपानार में जादू-टोना करने के संदेह में 48 वर्षीय महिला शैली बाई मेटामी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

CG Crime : घटना के समय मृतका के पति लक्ष्मण मेटामी अपने साले के घर आग तापने गए हुए थे, जबकि शैली बाई घर में अकेली थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और फरसा की बेंट से महिला के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

CG Crime : पुलिस की प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि यह हत्या पूरी तरह अंधविश्वास और जादू-टोना के शक के चलते की गई। क्षेत्र में फैली ऐसी कुरीतियों ने एक निर्दाेष महिला की जान ले ली।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही थाना सोनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध क्रमांक 12/2025 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019