Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : STF कांस्टेबल के घर घुसकर पत्नी-बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

CG Crime: Wife and son murdered after entering STF constables house, accused woman arrested
X

CG Crime: Wife and son murdered after entering STF constable’s house, accused woman arrested

CG Crime : दुर्ग। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में परिवार की दो बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सुपेला थाना क्षेत्र स्थित एसटीएफ कॉलोनी की है।

CG Crime : मृतका की पहचान रीना यादव के रूप में हुई है, जबकि उनके पति ललितेश यादव एसटीएफ में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। घटना के समय वे छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे और सुबह रेलवे स्टेशन गए थे। इसी दौरान आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज घर पहुंची और सो रहे परिवार पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।

CG Crime : बताया जा रहा है कि उसने 9 साल के मासूम पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल मां ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमले के दौरान एक बेटी किसी तरह घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

CG Crime : पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सौंप दिया। मामले में सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

CG Crime : प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019