Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर पति को किया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

CG Crime : पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर पति को किया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
X

CG Crime: Wife and accomplices injure husband; he dies during treatment.

CG Crime : बीजापुर। जिले में वैवाहिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने साथियों के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला करने और उसे कुएं में धक्का देने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, शांतिनगर वार्ड क्रमांक-7 निवासी दिलीप कुड़ियम और उसकी पत्नी रिंकी कुड़ियम नगर पालिका में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद और कहासुनी होती रहती थी।

CG Crime : आरोप है कि 5 जुलाई को रिंकी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर दिलीप पर हमला किया। पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, फिर सिर पर पत्थर से वार कर उसे घर के पास स्थित एक कुएं में धक्का दे दिया गया।

CG Crime : घटना के बाद गंभीर हालत में दिलीप को पहले जिला अस्पताल बीजापुर और बाद में बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG Crime : परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी रिंकी कुड़ियम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019