Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : गाली देने से रोका तो नशेड़ी ने चाऊमीन सेंटर संचालक को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : दुर्ग। जिले में एक मामूली विवाद ने खौफनाक हत्या का रूप ले लिया। नशे में धुत एक युवक ने चाऊमीन सेंटर संचालक के सिर पर गैस सिलेंडर से वार कर उसकी हत्या कर दी। वार्ड नंबर 39 बैजनाथ पारा में कलेक्टर ऑफिस के ठीक पीछे हुई इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : बता दें कि मुंबई वेज चाऊमीन सेंटर के संचालक शंभू सागर ने नशे में धुत स्थानीय युवक भूपेंद्र सागर को गाली देने से मना किया था। इस बात से गुस्साए भूपेंद्र ने आपा खो दिया और पास में रखे गैस सिलेंडर को उठाकर शंभू सागर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से शंभू की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद भूपेंद्र मौके से फरार हो गया।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और तुरंत घेराबंदी कर आरोपी भूपेंद्र सागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि भूपेंद्र नशे का आदी है और उसकी हरकतों से मोहल्ले वाले पहले से ही परेशान थे। कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019