Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : प्रेमी ने नंबर ब्लॉक किया तो नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी के पास स्थित गौरा-गौरी मंदिर परिसर में एक युवक की उसकी ही गर्लफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG Crime : मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम करा का निवासी था। वह शुभम विहार क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर एक होटल में काम करता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर युवती ने पास में रखे चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

CG Crime : चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाली युवती सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जो वर्तमान में बिलासपुर के कुडूदंड इलाके में किराए से रह रही थी।

CG Crime : पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019