Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दातून फेंकने की बात पर मचा बवाल, महिला ने पड़ोसी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : दुर्ग। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दातून फेंकने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा एक महिला की मौत पर जाकर खत्म हुआ। यह घटना बोरिद गांव की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, गांव की 52 वर्षीय राधाबाई बघेल सुबह दातून कर फेंक रही थीं। इसी बात पर पास में रहने वाली 27 वर्षीय हेमा भारती से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच तीखी बहस मारपीट में बदल गई। गुस्से में भरी हेमा ने राधाबाई को धक्का देकर जमीन पर गिराया और बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

CG Crime : राधाबाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रानीतराई थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतिका के पति रूपराम बघेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हेमा भारती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019