Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: कवर्धा नकली शराब नेटवर्क के दो अंतरराज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, फर्नीचर पॉलिश मे यूज होने वाले स्पिरिट से बनती थी नकली शराब

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime: कवर्धा। कबीरधाम जिले में नकली देशी प्लेन शराब निर्माण मामले में पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से दो और आरोपी राकेश कोहली, मोहन प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी मोहन गुप्ता ने बताया कि वह फर्नीचर पॉलिश का कार्य करता था और कोलकाता से स्पिरिट (केमिकल) मंगवाकर झारखंड के अवैध शराब नेटवर्कों को सप्लाई करता था। इसी माध्यम से वह पोड़ी क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपियों—नंद कुमार और साजिद—के नेटवर्क से जुड़ा।

CG Crime: बता दें कि, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस नकली देशी शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। नकली शराब बनाने का कारखाना ग्राम पोड़ी में चल रहा था। जांच में सामने आया था कि नकली शराब बनाने के लिए पैकिंग सामग्री, होलोग्राम, लेबल, केमिकल और ढक्कन झारखंड से सप्लाई होते थे। गिरोह के सदस्य नकली शराब बनाकर उसे भट्टी शराब या वैध मदिरा के रूप में बेच रहे थे।

CG Crime: कवर्धा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर गिरोह की गतिविधियों संबंधी जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम पोड़ी जिला कबीरधाम में आरोपी नंद कुमार कुर्रे के घर पर दबिश दी, जहां नकली शराब तैयार करने से संबंधित सामग्री मिली। आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने झारखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019