CG Crime: Two arrested for attempting to rob a jeweler; they had arrived disguised as women, armed with a country-made pistol and chili powder.
CG Crime : कोरबा। कोरबा पुलिस ने राज ज्वेलर्स, छुरी लूटकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले अलग-अलग गंभीर अपराधों में जेल जा चुके थे और वहीं उनकी दोस्ती हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मिलकर ज्वेलरी दुकान में लूट की योजना बनाई।
CG Crime : पुलिस के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 को छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में तीन बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से पहुंचे। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जबकि एक आरोपी महिला का भेष बनाकर दुकान में दाखिल हुआ ताकि किसी को उन पर शक न हो।
CG Crime : आरोपियों ने पहले ग्राहक बनकर चांदी की अंगूठी दिखाने की बात कही। जैसे ही दुकानदार काउंटर के पास पहुंचा, एक आरोपी ने दुकान का दरवाजा बंद कर दिया, दूसरे ने देशी कट्टा निकालकर व्यापारी पर तान दिया और मिर्च पाउडर फेंकने की कोशिश की। इसी दौरान तीसरा आरोपी बैग में आभूषण भरने लगा।
CG Crime : हालांकि दुकान के बाहर लोगों की हलचल बढ़ने पर आरोपी घबरा गए और मौके से भाग निकले। जल्दबाजी में वे अपना देशी कट्टा और चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए, जो पुलिस जांच में अहम सुराग साबित हुए।
CG Crime : घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने कई जिलों में लगातार दबिश देकर गोपाल सिंह गोंड और परदेशी राठिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी विष्णु राठिया अभी फरार है।
CG Crime : पूछताछ में आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के सामने उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में पहले भी जेल जा चुके थे और वहीं उन्होंने रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई थी।
CG Crime : गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

