Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime: रायगढ़/खरसिया। जिले की पुलिस ने एक ऐसे ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करता था। आरोपी ट्रक मालिक रोड टैक्स बचाने के लिए दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करता था। वाहन मालिक व ट्रांसपोर्टर की पहचान कपिल शर्मा उर्फ राजा के रूप में हुई है। आरोपी रोड टैक्स बचाने के लिए दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करता था।

CG Crime: मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना मिली थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में ट्रक क्रमांक CG 13 AW 3051 धान लोड कर खड़ा है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है। सूचना को पुलिस ने संज्ञान में लाकर तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की गई।

CG Crime: मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ में पता चला कि वाहन का स्वामी कपिल शर्मा उर्फ राजा है। वाहन मालिक को तलब कर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में ट्रक क्रमांक CG 11 AB 3370 को ग्राम शिवरीनारायण निवासी शेख फनी से खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। रोड टैक्स अदा किए बिना ही उसने अपने ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ट्रांसपोर्ट के दूसरे वाहन CG 13 AW 3051 का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर धान परिवहन कार्य में उपयोग करना शुरू कर दिया।

CG Crime: पुलिस ने पाया कि आरोपी द्वारा जानबूझकर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन किया जा रहा था। मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019