Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG Crime : एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी करते तीन गिरफ्तार, 2.6 करोड़ का गांजा बरामद

CG Crime : महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका पर पुलिस ने एक बड़ी गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान रोकी गई एंबुलेंस में पुलिस को एक गुप्त चैंबर मिला, जिसमें 5 क्विंटल 20 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये है।
CG Crime : तलाशी में पुलिस ने एंबुलेंस के फर्जी नंबर प्लेटों का भी खुलासा किया। जांच में उड़ीसा पासिंग नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। पुलिस ने महाराष्ट्र के तीन अंतर्राज्यीय तस्कर सागर बाघ, सुशील तावड़े और संजू अहीरे को गिरफ्तार किया।
CG Crime : तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
Next Story


