Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, 8.22 लाख के जेवरात और वाहन बरामद

CG Crime
X

CG Crime : रायपुर। अमलेश्वर थाना और ACCU टीम ने सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के जेवरात सहित दोपहिया वाहन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 8 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई है।

CG Crime : मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के मोतीपुर का है, जहां निवासी रामस्वरूप साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 25 से 29 जनवरी तक घर से बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच शुरू की। करीब दो महीने की जांच के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

CG Crime : पुलिस ने इस मामले में खिलेश दास मानिकपुरी, भुनेश्वर यादव और तुलेश्वर सोनकर को गिरफ्तार किया है, जो सभी रायपुर जिले के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी खिलेश ने चोरी के जेवर तुलेश्वर को दिए थे। तुलेश्वर ने सोने के जेवर अपनी बहन पुष्पलता को दिए, जिसने उन्हें आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिया था, जबकि चांदी के जेवर अपनी मौसी माया सोनकर को सौंप दिए थे।

CG Crime : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फाइनेंस कंपनी से सोने के जेवर और मौसी के घर से चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा आरोपी खिलेश ने चोरी के पैसों से एक स्कूटी और महंगा मोबाइल खरीदा था, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी रायपुर के डीडी नगर और अमलेश्वर थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019