Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : ‘सस्ता सीमेंट-छड़’ कहकर घर में घुसता था चोर: बच्चों-बुजुर्गों को बनाता था निशाना, 32 लाख के जेवर बरामद

Asian News
CG Crime: Thief used to enter the house by saying cheap cement-rods: used to target children and elderly, jewellery worth 32 lakhs recovered
X

CG Crime: Thief used to enter the house by saying ‘cheap cement-rods’: used to target children and elderly, jewellery worth 32 lakhs recovered

CG Crime : महासमुंद। जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो बेहद चालाकी से घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी लोगों को कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों में प्रवेश करता और मौका मिलते ही लाखों के जेवरात लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 32 लाख 38 हजार 900 रुपये का सामान बरामद किया है।

CG Crime : मामले की शुरुआत तब हुई जब बगारपाली निवासी ओमप्रकाश ठाकुर ने 27 अप्रैल 2026 को अपने घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग में पंचराम उर्फ पंचु निषाद (38) को पकड़ा। आरोपी सक्ती जिले के चंदली गांव का रहने वाला है।

CG Crime : पूछताछ में उसने चोरी की कई वारदातों को कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी दुर्ग, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। इतना ही नहीं, वह एक बार इलाज के बहाने पुलिस हिरासत से फरार भी हो चुका था।

CG Crime : ऐसे चुनता था अपने शिकार-

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी खासतौर पर उन घरों को निशाना बनाता था जहां निर्माण कार्य चल रहा हो और घर में सिर्फ बच्चे या बुजुर्ग मौजूद हों। वह खुद को बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर बताकर सस्ते में छड़ और सीमेंट दिलाने की बात करता था। बातों में उलझाकर वह घर के अंदर दाखिल होता और मौका मिलते ही सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो जाता था।

CG Crime : 20 से ज्यादा वारदातों का खुलासा-

पुलिस के अनुसार आरोपी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 20 से अधिक चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। चोरी के बाद वह जेवरात को विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में बेच देता था। पुलिस ने कई ज्वेलरी कारोबारियों से भी चोरी का माल बरामद किया है और अब उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

CG Crime : लाखों का माल जब्त-

पुलिस ने आरोपी के पास से 63 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण, ढाई किलो के करीब चांदी के जेवर, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल बरामद संपत्ति की कीमत 32 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019