Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : 60 लाख की हीरे की चोरी का हुआ खुलासा, मास्टरमाइंड कारोबारी हिरासत में

CG Crime : 60 लाख की हीरे की चोरी का हुआ खुलासा, मास्टरमाइंड कारोबारी हिरासत में
X

CG Crime : 60 लाख की हीरे की चोरी का हुआ खुलासा, मास्टरमाइंड कारोबारी हिरासत में

CG Crime : रायपुर। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) रायपुर ने एक सनसनीखेज चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए 60 लाख रुपये से अधिक मूल्य के हीरे के गहनों को बरामद किया है। जीआरपी की एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में राउरकेला के एक नामी ज्वेलरी कारोबारी शेखर प्रसाद दास को गिरफ्तार किया गया है, जो चोरी के गहनों को मात्र 11 लाख रुपये में खरीदकर भारी मुनाफे में बेचने की तैयारी में था।

CG Crime : यह केस एक ब्लाइंड चोरी की घटना के रूप में शुरू हुआ था, जिसमें शुरुआती सुराग बिल्कुल भी मौजूद नहीं थे। पुलिस को एक गिरोह की गतिविधियों की जानकारी तो मिली थी, लेकिन चोरी के गहनों का पता नहीं चल पा रहा था। अब, जीआरपी की टीम ने बारीकी से जांच करते हुए चोरी हुए लगभग सभी गहनों को बरामद कर लिया है, केवल दो अंगूठियां अब भी लापता हैं।

CG Crime : पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी शेखर प्रसाद दास ने अपने भांजे को माध्यम बनाकर गहनों का सौदा किया था। गहनों की हीरे से जड़ी होने की वजह से उन्हें तोड़ा या बदला नहीं जा सका, जिससे पहचान संभव हुई। एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि यदि ये गहने केवल सोने के होते, तो चोरों द्वारा उन्हें तुरंत पिघलाकर सबूत मिटाए जा सकते थे।

CG Crime : जीआरपी ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया इनपुट्स के आधार पर केस को आगे बढ़ाया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोर रायपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित सांवरिया होटल में फर्जी आईडी के सहारे ठहरे थे। इसके बावजूद पुलिस ने सटीक रणनीति और सतर्कता से गिरोह तक पहुंच बनाई।

CG Crime : पूछताछ के दौरान आरोपी कारोबारी ने यह स्वीकार किया कि वह चोरी के गहनों को भारी मुनाफे में बेचने की योजना में था और उसके भांजे की भी इसमें अहम भूमिका थी। जीआरपी अब इस रैकेट से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और साजिशकर्ताओं की तलाश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019