Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, ओडिशा से दबोचा गया आरोपी, पहले भी जा चुका है जेल

CG Crime
X

CG Crime : जगदलपुर। बस्तर की आस्था के केंद्र दंतेश्वरी मंदिर में हुई आभूषण चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हाई-प्रोफाइल माने जा रहे इस मामले में आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है। बस्तर पुलिस की तकनीकी जांच और सीसीटीवी विश्लेषण ने अहम भूमिका निभाई।

CG Crime : आरोपी की पहचान मोनू यादव (पिता मंगल यादव), निवासी कोसमी, ओडिशा के रूप में हुई है। उसका ससुराल फ्रेजरपुर क्षेत्र में बताया गया है। वारदात वाले दिन मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की पड़ताल से पुलिस को सुराग मिला। इसके बाद टीम ने ओडिशा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया।

CG Crime : नकली निकले आभूषण, बेच नहीं पाया-

जांच में सामने आया कि सरस्वती माता और नारायण मूर्ति से चोरी की गई चैन असली सोने की नहीं, बल्कि नकली थी। आभूषण नकली होने के कारण आरोपी उन्हें बेच नहीं सका और ओडिशा में छिप गया। बोधघाट थाना, कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से आखिरकार उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

CG Crime : पहले भी जा चुका है जेल-

पुलिस के मुताबिक मोनू यादव आदतन अपराधी है। वर्ष 2024 में वह गांजा तस्करी के मामले में जेल की सजा काट चुका है। जेल से छूटने के बाद वह मार्केल सिवनागुड़ा आवास प्लाट पारा क्षेत्र में रह रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019