Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : रक्षक ही बना भक्षक, डायल 112 चालक पर गैंगरेप का आरोप, 5 में से 2 हिरासत में

CG Crime
X

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में डायल 112 वाहन में तैनात चालक पर अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला उजागर होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

CG Crime : बताया जा रहा है कि आरोपी चालक युवती को बहाने से बांकीमोंगरा स्थित एसईसीएल के एक मकान में ले गया, जहां साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

CG Crime : इस सनसनीखेज मामले में सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पांच आरोपियों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019