Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने ही की हत्या, भाई भी बना सह आरोपी

CG Crime
X

CG Crime : जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में खेत से बरामद 21 वर्षीय युवती की अर्धनग्न लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड में युवती का प्रेमी ही उसका कातिल निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण चंद्रा उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात के बाद फरार होने में मदद करने वाले उसके भाई लव चंद्रा को सह आरोपी बनाया गया है।

CG Crime : मामला मंगलवार को सामने आया था, जब पीपरा गांव के खेत में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवीण ने कबूल किया कि वह देर रात युवती से मिलने खेत पहुंचा था। इसी दौरान युवती के अन्य लड़कों से बातचीत करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

CG Crime : गुस्से में आकर आरोपी ने युवती का सिर जमीन में दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि हत्या से पहले उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

CG Crime : वहीं, आरोपी को फरार होने में मदद करने के आरोप में उसके बड़े भाई लव चंद्रा को भी मामले में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019