Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : जंगल में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, शराब पार्टी बनी मौत की वजह, आरोपी गिरफ्तार

Asian News
CG Crime: The mystery of the dead body found in the forest is solved, the cause of death was a liquor party, the accused is arrested.
X

CG Crime: The mystery of the dead body found in the forest is solved, the cause of death was a liquor party, the accused is arrested.

CG Crime : धमतरी। जिले में जंगल में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मणबाहरा स्थित मसान घाट जंगल में हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव, नरेश यादव और शिशुपाल मरकाम साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पुलेश्वर ने कुल्हाड़ी से शिशुपाल मरकाम (38) के चेहरे पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

CG Crime : इसके बाद उसने नरेश यादव पर भी प्राणघातक हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।

CG Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019