Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सड़क किनारे राजमिस्त्री की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, सिर कुचलकर की गई हत्या, साथी फरार

CG Crime
X

CG Crime : अंबिकापुर। अंबिकापुर के मैनपाट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम कुदारीडीह में सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजू कुमार, निवासी पश्चिम बंगाल, के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से मैनपाट में राजमिस्त्री का काम कर रहा था।

CG Crime : स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजू अपने साथी के साथ एक निर्माणाधीन कॉलोनी में काम करता था। सोमवार रात दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ, जिसके बाद देर रात राजू की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे उसका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कमलेश्वरपुर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि मृतक का सिर बुरी तरह कुचला गया था, जिससे आशंका है कि हत्या पत्थर से वार कर की गई है। हत्या के बाद आरोपी साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला हत्या का दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019