Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : कब्रिस्तान के पास हथियार लहराकर दहशत, 7 बदमाश दबोचे, 4 फायरआर्म्स और जिंदा कारतूस जब्त

CG Crime
X

CG Crime : राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 देशी कट्टा, 2 पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान किया।

CG Crime : गुरुवार शाम करीब 7 बजे चीखली थाना पुलिस को सूचना मिली कि पटरी पार क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड क्रमांक 9 स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ युवक पिस्टल और देशी कट्टा लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सातों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया। तलाशी में उनके पास से चार फायरआर्म्स और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

CG Crime : एसपी के मुताबिक, आरोपी हथियार मध्य प्रदेश के धार जिले से लेकर आए थे। वे ट्रेन से भोपाल तक गए और वहां से बस के जरिए हथियार लेकर लौटे। पुलिस ने आरोपियों को दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव से गिरफ्तार किया।

CG Crime : सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 तथा बीएनएस की धारा 111 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है—कुछ पर हत्या, हत्या के प्रयास (पूर्व में आईपीसी की धारा 307), छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। कई बार इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019